Jio New Plan: जियो ने लॉन्च किए दो नए प्री-पेड प्लान, Netflix के साथ 84 दिनों तक रोज मिलेगा 3GB डाटा
दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स को बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के माध्यम से लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च के साथ ही जियो के 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिल जाएगा।

विस्तार
रिलायंस जियो ने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले अपने दो नए ‘जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान’ लॉन्च कर दिए हैं। जियो नेटफ्लिक्स प्लान की शुरुआती कीमत 1,099 रुपये है। जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान के दोनों प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता मिलेगी।
जियो के इस 1,099 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं 1,499 रुपये के प्लान के साथ कंपनी प्रतिदिन 3 जीबी डाटा ऑफर कर रही है। दोनों ही प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिन की है। यह पहली बार है कि प्रीपेड प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा।
नेटफ्लिक्स के साथ, ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस पर कभी भी, कहीं भी, हॉलीवुड से बॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो देख पाएंगे। दोनों ही प्लान्स को जियो के अन्य प्लान्स की तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी।