SmartGlass: Titan ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट ग्लास, चश्मे से ही फोन पर कर सकेंगे बात

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Aug 2023 04:30 PM IST
सार

Titan Eye+ Zefr एक प्रीमियम आई ग्लास है जिसे फ्रांस में तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,000 रुपये है। Titan Eye+ Zefr रेंज के आईग्लासेज की बिक्री दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और लखनऊ के कुछ चुनिंदा स्टोर से होगी।

विज्ञापन
Over the past few years, Titan Eye Plus launched smart glasses in India with Fastrack branding
Titan Eye plus smart glass - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टाइटन के Titan Eye+ ने अब स्मार्ट ग्लास मार्केट में एंट्री की है। Titan Eye+ ने भारत में Zefr, Neo Sync Progressive lenses, DrivEZ lenses, Titan EyeX 2.0, Fastrack Vibes 2.0 लॉन्च किए हैं। ये सभी स्मार्ट ग्लासेज हैं।

    Titan Eye+ Zefr एक प्रीमियम आई ग्लास है जिसे फ्रांस में तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,000 रुपये है। Titan Eye+ Zefr रेंज के आईग्लासेज की बिक्री दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और लखनऊ के कुछ चुनिंदा स्टोर से होगी।

    विज्ञापन

    Titan आईकेयर ने DrivEZ और Neo Sync को भी पेश किया है। इनमें से DrivEZ नाइट ड्राइविंग लेंस के सेगमेंट का है यानी रात में ड्राइविंग करते समय सामने से आ रही गाड़ियों की लाइट से आपको दिक्कत नहीं होगी। Titan Eye+ Neo Sync की शुरुआती कीमत 25,000 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Titan EyeX 2.0 और Fastrack Vibes 2.0 के साथ ब्लूटूथ v5 दिया गया है। इन दोनों स्मार्ट ग्लास के साथ गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट है और कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट है। इन दोनों स्मार्ट ग्लास से कॉलिंग की जा सकेगी और म्यूजिक सुन सकेंगे।

    EyeX 2.0 को लेकर कंपनी ने शानदार ऑडियो क्वालिटी का दावा किया है। इसके साथ एक सप्ताह की बैटरी लाइफ का दावा है और 360 डिग्री साउंड मिलेगा। इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 12,000 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें