Airtel 5G Plus: देश के 22 सर्किल में पहुंचा एयरटेल का 5जी नेटवर्क, इन सस्ते प्लान में मिलता है अनलिमिटेड डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Aug 2023 03:32 PM IST
सार

एयरटेल अपने ग्राहकों को फ्री में अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है, लेकिन इसके लिए कंपनी की कुछ शर्तें भी हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel 5G Plus के उन प्लान के बारे में बारे में बताएंगे जिनमें आपको अनलिमिटेड 5जी डाटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Airtel rollout 5G services across 22 telecom circles in India here is the unlimited data plan
Airtel 5G Plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Airtel ने अपनी 5जी सर्विस को देश के 22 सर्किल में रोलआउट करने की अनिवार्यता को पूरा कर लिया है। दूरसंचार विभाग ने 5जी की लॉन्चिंग के साथ ही कहा था कि सभी कंपनियां इस साल के अंत तक देश के सभी सर्किल में अपनी 5जी सर्विस लॉन्च करें। Airtel ने हाल ही में फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) डिवाइस पेश किया है जो कि ऑफिस जैसी जगहों पर 5जी कनेक्टिविटी के लिए है।

    Airtel 5G Plus की सर्विस अब देश के 5,000 शहरों में उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों में भी सितंबर के अंत तक Airtel 5G Plus सर्विस उपलब्ध हो जाएगी। वैसे तो आपको पता ही है कि एयरटेल अपने ग्राहकों को फ्री में अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है, लेकिन इसके लिए कंपनी की कुछ शर्तें भी हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel 5G Plus के उन प्लान के बारे में बारे में बताएंगे जिनमें आपको अनलिमिटेड 5जी डाटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन

    एयरटेल के 239 रुपये वाले के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। अनलिमिटेड 5जी डाटा वाला यह कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान के साथ 24 दिनों की वैधता मिलती है। एयरटेल के पास 265 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें अनलिमिटेड 5जी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें