रिलायंस ने अपना 4जी फीचर किया लॉन्च, जानें खासियत

amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Fri, 21 Jul 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
jio launches cheapest 4g phone, know specification

    मुकेश अंबानी ने एनुअल जनरल मीटिंग में रिलायंस जियो का बहुप्रतीक्षित 4जी फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे सस्ता 4जी फोन होगा। कंपनी इस फोन को फ्री में देगी, लेकिन इसके लिए 1500 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होगी। ये सिक्योरिटी अगले तीन सालों में ग्रहकों को लौटा दी जाएगी।

    गौरतलब है कि पिछले साल इसी कार्यक्रम में कंपनी ने जियो नेटवर्क को लॉन्च किया था। जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में धूम मचा कर रख दी और सेक्टर की तस्वीर बदल कर रख दी।

    विज्ञापन

    आइए देखते हैं कैसे अलग है जियो का यह फोन-

    फोन में खास फीचर वॉयस कमांड है जिसकी मदद से बोलकर कॉल किया जा सकता है। देश के अधिकतर फीचर फोन यूजर्स स्मार्टफोन यूजर्स से ज्यादा पैसे कॉलिंग और मैसेज के लिए खर्च करते हैं। इस फोन की खासियत है कि यह मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया और मेड बाय इंडिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो का धना धना धन प्लान सिर्फ 153 रुपये में मिलेंगे। इस फोन के साथ लाइफटाइम फ्री कॉलिंग, 153 रुपये में अनलिमिडेट डाटा, मैसेज मिलेगा। 5 नंबर की को दबाए रखने पर इमरजेंसी मैसेज भेजा जा सकेगा। मैसेज में यूजर्स की लोकेशन भी होगी।

    स्पेसिफिकेशन-

    इसमें 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले, सिंगल सिम सपोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, टॉर्च लाइट, FM रेडियो, पैनिक बटन और 22 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। रियर में 2 मेगापिक्सल कैमरा, फ्रंट में VGA कैमरा, 4GB स्टोरेज और 512MB रैम दिया जाएगा। फोन में आपको अल्फान्यूमेरिकल की-पैड मिलता है। इसके साथ ही माइक्रोफोन स्पीकर और 4-वे नेविगेशन दिया गया है। फोन को एक कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है। साथ ही फोन में एफएम रेडियो, टॉर्च, जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन में सिर्फ जियो का सिम होगा। यानी दूसरी कंपनी का सिम इस फोन में यूज नहीं किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें