3 साल के लिए 1500 की सिक्योरिटी में लीजिए JIO 4G फोन, जिंदगीभर 'फ्री कॉलिंग'

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Jul 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Reliance AGM live upadate, Rs 500 4G feature phone may be launched

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40वीं ऐनुअल जनरल मीटिंग आज मुंबई में हुई जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सबसे सस्ता 4जी फोन लॉन्च किया।​ जियो के सभी यूजर्स को फोन फ्री में मिलेगा, जबकि 3 साल के लिए 1,500 रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा होंगे। तीन साल बाद पूरा पैसा वापस होगा।​

    इस फोन के साथ लाइफटाइम फ्री कॉलिंग, 153 रुपये में अनलिमिडेट डाटा, मैसेज मिलेगा। फोन में खास फीचर वॉयस कमांड है जिसकी मदद से बोलकर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा बोलकर गाने भी सुने जा सकते हैं।

    विज्ञापन

    अपनी स्पीच के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा, 'जियो के ग्राहक 125 करोड़ जीबी डाटा हर महीने यूज करते हैं। इस मामले में हमने चीन को भी पीछे छोड़ा है।​ रोज जियो से 250 करोड़ मिनट फ्री कॉलिंग होती है। अगने 9 महीने में देश के 90 फीसदी आबादी पर जियो की धाक होगी। ​ भारत में 78 करोड़ मोबाइल फोन हैं। इनमें से 50 करोड़ फीचर फोन हैं। दुनिया का सबसे बड़ा फ्री टू पेड माइग्रेशन है। इस समय जियो के पास 100 मिलियन से ज्यादा पेड ग्राहक हैं।​ 6 महीने में भारत में डाटा यूज की सीमा 20 करोड़ जीबी से 120 करोड़ जीबी पहुंच गई है। जियो को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मुकेश अंबानी की पूरी स्पीच आप यहां भी सुन सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें