टेलीकॉम कंपनियां अब नहीं देंगी फ्री ऑफर्स, ट्राई लगा सकती है रोक

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jul 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Trai to discuss tariff floor price with telecom CEOs on July 21, Free offers may be end
Mobile

    जियो के आने के बाद से ही भारतीय टेलीकॉम मार्केट में फ्री डाटा, फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग जैसी सेवाएं देने की होड़ मची है, लेकिन फ्री-फंड का यह खेल जल्द ही हमेशा के लिए खत्म हो सकता है। 21 जुलाई को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) सभी दूरसंचार कंपनियों के साथ वॉयस और डाटा शुल्कों के लिए न्यूनतम मूल्य पर चर्चा करेगा। इसके बाद फ्री वाले ऑफर्स बंद हो सकते हैं।

    तय होगी ऑफर्स की न्यूनतम कीमत

    mobile
    mobile

    जियो के लॉन्चिंग के बाद से ही कुछ कंपनियां डाटा और वॉयस कॉलिंग के लिए न्यूनतम कीमत निर्धारित करने की मांग कर रही हैं। अगर इन कंपनियों की बात ट्राई मान लेता है तो कई कंपनियों द्वारा दी जाने वालीं फ्री सेवाएं बंद हो जाएंगी।

    विज्ञापन

    21 जुलाई को होने वाली बैठक में सभी कंपनियों से न्यूनतम मू्ल्य पर चर्चा होगी और इसे लागू करने के प्रोसेस पर भी बात होगी। वहीं इस मीटिंग में वॉयस और डाटा के लिए अधिकतम रेट भी तय किया जा सकता है। बता दें कि अभी भी टेलीकॉम कंपनियों के पास डाटा की दर तय करने का हक है, लेकिन उसे रिलीज करने से 7 दिन पहले उसके बारे में ट्राई को जानकारी देनी होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें