Jio ने लॉन्च किया अबतक का सबसे सस्ता प्लान, सब कुछ फ्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 11 May 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Jio launched the cheapest postpaid plan of Rs 199
jio postpaid

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर से नया धमाका किया है। कंपनी ने अब तक का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान पेश किया है। जियो के इस प्लान की कीमत मार्केट में मौजूद सभी कंपनियों के पोस्टपेड प्लान से कम है। रिलायंस जियो के इस पोस्टपेड प्लान की कीमत सिर्फ 199 रुपये है। इस प्लान में पूरे महीने के लिए 25 GB डाटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग होगी और जियो ऐप के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। कंपनी ने इस प्लान नाम जीरो टच पोस्टपेड रखा है।

    सिर्फ 50 पैसे की दर से विदेश कर सकेंगे कॉलिंग

    Reliance Jio
    Reliance Jio

    जियो का नया प्लान 15 मई से लाइव हो जाएगा जिसके बाद आप जियो की वेबसाइट और माय जिओ ऐप से बिल का भुगतान कर सकेंगे। जियो के इस प्लान के तहत अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग 50 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से की जा सकेंगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय रोमिंग के दौरान प्रति मैसेज 2 रुपये, प्रति मिनट वॉइस कॉलिंग 2 रुपये और 2MB डाटा के लिए भी 2 रुपये देने होंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि जियो के मुकाबले एयरटेल के प्लान की कीमत 399 रुपये, वोडाफोन के प्लान की कीमत 399 रुपये और Idea के पोस्टपेड प्लान की कीमत 389 रुपये है। इन तीनों कंपनियों के प्लान में 20 GB डाटा मिलता है और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें