5,000 रुपये से कम कीमत वाले पांच 4G VoLTE स्मार्टफोन, एयरटेल दे रहा 1,500 का कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 10 May 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
You can buy these 5 4G VoLTE Smartphone at effective price of less than Rs 200 with Airtel offer
smartphones

    अगर आप भी आर्थिक समस्या के कारण स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे बताएंगे जिनमें 4जी VoLTE सपोर्ट दिया गया है और इनकी कीमत 5 हजार रुपये से कम है, लेकिन अगर आप इन स्मार्टफोन को एयरटेल के मेरा पहला स्मार्टफोन कैंपेन के तहत खरीदते हैं ये स्मार्टफोन आपको 2 हजार रुपये से कम में मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    Karbonn A40 Indian
    Karbonn A40 Indian

    Karbonn A40 Indian

    इस फोन में 4 इंच की फुल टच डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 1.3 GhZ का प्रोसेसर, 1400mah की बैटरी, 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2 MP का रियर कैमरा, 0.3 MP का फ्रंट कैमरा, 4G/3G/2G/ VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे फीचर्स हैं। इस फोन में YouTube, WhatsApp और Facebook जैसे सभी पोपुलर ऐप चलेंगे। फोन के साथ 1 साल की वारंटी मिलेगी। इस फोन की कीमत 3,499 रुपये हैलेकिन इस फोन को 1,399 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर बेचा जाएगा। कंपनी के ऑफर के तहत ग्राहकों को यह फोन को 2,899 रुपये में मिलेगा। इसके बाद आपको 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह फोन की कीमत 1,399 रुपये हो जाएगी।

    Karbonn A1 INDIAN
    Karbonn A1 INDIAN

    Karbonn A1 Indian

    इस फोन में 4 इंच की WVGA फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट, 1.1GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1500 mAh की बैटरी, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4G VOLTE/3G/2G सपोर्ट है। इसकी कीमत 4,390 रुपये है लेकिन एयरटेल के ऑफर के साथ इसके लिए आपको 3,299 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा और इस तरह यह फोन आपको इफेक्टिव रूप से 1,799 रुपये का पड़ेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें