Xiaomi Redmi S2  हुआ लॉन्च, फेस अनलॉक फीचर के साथ मिलेगा 16MP का फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 10 May 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi S2 Launched in China With 16 Megapixel Selfie Camera, Know price and specifications
Xiaomi Redmi S2

    Xiaomi ने घरेलू बाजार चीन में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन Redmi S2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह रेडमी का अबतक का सबसे शानदार सेल्फी कैमरे वाला फोन है। शाओमी रेडमी एस 2 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ब्यूटी मोड दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है। इस फोन की भारत में लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।

    Xiaomi Redmi S2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi S2
    Xiaomi Redmi S2

    इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी /64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी एस2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। शाओमी रेडमी एस2 के पैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन की कीमत की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 999 यानि करीब 10,600 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,299 यानि करीब 13,700 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें