रिलायंस जियो फ्री में दे रहा है 8GB डाटा, ऐसे चेक करें बैलेंस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 01 May 2018 05:06 PM IST
Jio giving 8GB of Additional Data With New Cricket Teaser Pack
Jio

    रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को चुपके से तोहफा दिया है। जियो ने कुछ दिन पहले ही 251 रुपये का IPL 2018 के लिए क्रिकेट पैक लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने एक नया पैकJio Cricket Teaser Packजारी किया है।

    इस पैक के तहत जियो के सब्सक्राइबर को फ्री में 8 जीबी डाटा मिल रहा है। इस ऑफर की वैधता 4 दिनों की है यानी 4 दिन के भीतर आपको फ्री में मिला 8 जीबी डाटा खत्म करना होगा। इस पैक के लिए कंपनी अपने ग्राहकों को नोटफिकेशन भी भेज रही है।

    हालांकि यह फ्री डाटा कंपनी अपने एक्टिव यूजर्स को ही दे रही है। यह फ्री डाटा उन यूजर्स को मिल रहा है जो जियो टीवी देखते हैं या फिर जियो के दूसरे ऐप का अक्सर इस्तेमाल करते हैं। आपको यह डाटा मिला है या नहीं, इसे आप माय जियो ऐप में जाकर माय प्लान में चेक कर सकते हैं। वैसे जियो के इस 8 जीबी वाले पैक की कीमत 100 रुपये है लेकिन आपको यह फ्री में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें