OnePlus 6 की कीमत का हुआ खुलासा, 36,999 रुपये में मिलेगा फोन

OnePlus 6
17 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है। इससे पहले फोन के फीचर्स लगातार लीक हो रहे हैं। वहीं अब वनप्लस 6 की कीमत का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वनप्लस 6 की भारत में शुरुआती कीमत 36,999 रुपये होगी। वहीं इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये होगी। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये होगी, हालांकि यह आधिकारिक कीमत नहीं है। कीमत का खुलासा true-tech.net नाम की एक वेबसाइट ने किया है।

OnePlus 6 के फीचर्स को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा और यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा।
इसके अलावा फोन की डिजाइन iPhone X जैसी होगी और इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं फोन में हैडफोन जैक भी मिलेगा। वनप्लस 6 ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 20 गापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस बार फोन में बड़ी बैटरी यानी 350mAh की बैटरी मिलेगी