मोबाइल से फोटोग्राफी का शौक है तो यहां 20 रुपये में बेच सकते हैं एक फोटो

आजकल हर किसी के हाथ स्मार्टफोन है और अब तो फोन भी शानदार कैमरे के साथ लॉन्च हो रहे हैं। कुछ नए स्मार्टफोन बाजार में आए हैं जिनकी मदद से आप अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं और उन फोटोज से पैसे भी कमा सकते हैं। एक फोटो के लिए आपको कम-से-कम 20 रुपये मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं आप अपनी फोटो को कहां बेचकर पैसे कमा सकते हैं?

अगर आप फोटो से ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं तो123RFपर अपना अकाउंट बनाएं और फोटो अपलोड कर दें। यह वेबसाइट आपकी फोटो से हुई कमाई का 60% हिस्सा आपको देती है।

Alamy –
यह वेबसाइट प्रत्येक फोटो के बदले आपको 50 प्रतिशत तक का हिस्सा देती है, हालांकि यह पैसा आपको तभी मिलेगा जब आपके फोटो को कोई डाउनलोड करेगा।