Jio Plan: जियो ने एक साथ लॉन्च किए पांच प्लान, रोज के डाटा की टेंशन ही खत्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Jun 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
jio freedom plans With no daily data limit launched Stratring price of Rs 127 full details here
Jio Freedom Plan - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने बंद हो चुके 98 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है, हालांकि अब वैधता कम हो गई है। उसके बाद अब कंपनी एक साथ पांच नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं। जियो के इन नए प्लान को जियो फ्रीडम प्लान (Jio Freedom Plans) नाम दिया गया है। जियो के इन पांचों नए प्री-पेड प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको डेली डाटा की कोई लिमिट नहीं है यानी आप हर रोज जितना मन उतना डाटा अपने अकाउंट के डाटा बैलेंस से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- कई सारे प्लान के साथ हर रोज 1 जीबी या 1.5 जीबी डाटा मिलता है, लेकिन जियो के नए फ्रीडम प्लान के साथ ऐसी कोई बात नहीं है। इन प्लान में नो डेली डाटा लिमिट ते अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और माय जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिल रहे हैं।

    Jio 127
    Jio 127 - फोटो : jio.com

    Jio Freedom Plan: 127 रुपये का प्लान

    इस प्लान में यूजर्स को कुल 12 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ 15 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और हर रोज 100 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और माय जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।

    Jio 247
    Jio 247 - फोटो : jio.com

    Jio Freedom Plan: 247 रुपये का प्लान

    इस प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ कुल 25 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS और माय जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें