अमेरिका: 2025 तक विंडोज-10 का समर्थन बंद करेगा माइक्रोसॉफ्ट
नए विंडोज में शिक्षा और वर्क स्टेशन के लिए विंडोज-10 होम प्रो और प्रो संस्करण शामिल होंगे14 अक्तूबर, 2025 तक कम से कम एक विंडोज-10 सेमी-वार्षिक चैनल का समर्थन करना जारी रखेगी।

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि 14 अक्तूबर 2025 को विंडोज-10 को समर्थन खत्म हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस माह के अंत तक विंडोज नए संस्करण के साथ लांच हो जाएगा जिसे संभावित रूप से विंडोज-11 कहा जा सकता है।
नए विंडोज में शिक्षा और वर्क स्टेशन के लिए विंडोज-10 होम प्रो और प्रो संस्करण शामिल होंगे। माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज-10 होम और प्रो लाइफसाइकिल पॉलिसी पेज पर, कंपनी ने कहा कि वह 14 अक्तूबर, 2025 तक कम से कम एक विंडोज-10 सेमी-वार्षिक चैनल का समर्थन करना जारी रखेगी।
इसका मतलब है कि तकनीकी दिग्गज उस तारीख के बाद कोई और अपडेट और सुरक्षा सुधार जारी नहीं करेंगे। हालाँकि, कंपनी के हालिया टीजर ने पुष्टि की कि वह इस महीने के अंत तक संभावित रूप से विंडोज-11 लांच करेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये इसकी पुष्टि की है। विंडोज 11 को एक प्रमुख यूआई ओवरहाल मिलने की उम्मीद है।