Jio Fiber के ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री में मिलेगा अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jun 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Jio fiber subscribers gets amazon prime video subscriptions absolutely free for one year
jio fiber amazon prime - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने अपने सभी जियो फाइबर ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री में अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन देने का एलान किया है। जियो ने साफ तौर पर कहा है कि इसके लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। जियो फाइबर के गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम प्लान के ग्राहकों को अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। अमेजन प्राइम वीडियो ने भी ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है।

    बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इसके बाद कई अन्य फिल्में भी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए कतार में हैं, हालांकि इसे लेकर सिनेमाघरों के मालिक बहुत नाराज हैं।

    विज्ञापन

    उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी करके अपनी नाराजगी जाहिर की है। सिनेमाघरों के मालिकों की नाराजगी से इत्तेफाक रखते हुए अब निर्माताओं के बचाव में खुद उनकी यूनियन 'द प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया' मैदान में उतर आई है। सिनेमाघरों के मालिकों की नाराजगी पर गिल्ड ने कहा है कि उनके लिए यह बात बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके सहयोगियों से उन्हें नाराजगी भरे संदेश मिल रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गिल्ड ने अपनी कमियां गिनाते हुए सिनेमाघरों के मालिकों से कहा है कि यह एक ऐसा समय है जब रुकी हुई फिल्म के निर्माता और पूरी हो चुकी फिल्मों के निर्माताओं को प्रतिदिन के हिसाब से करोड़ों रुपये का नुकसान सहन करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से पता नहीं कि फिल्मों की शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी?

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें