Exclusive: TECNO SPARK सीरीज का नया फोन भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jun 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
TECNO SPARK Power 2 coming sonn in India to be flipkart exclusive
demo - फोटो : amar ujala

    अक्सर किफायती कीमत पर भारतीय बाजार में स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी TECNO जल्द ही अपनी स्पार्क सीरीज के तहत भारत में नया फोन लॉन्च करने वाली है। फोन की लॉन्चिंग इसी महीने होगी। हमारे सूत्रों के मुताबिक टेक्नो के इस नए अपकमिंग फोन का नाम TECNO SPARK Power 2 होगा और इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    TECNO SPARK Power 2 पिछले साल लॉन्च हुए TECNO SPARK Power का अपग्रेडेड वर्जन होगा। बता दें कि टेक्नो स्पार्क पावर को पिछले साल 8,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी।

    विज्ञापन

    यह फोन भी फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध था। इसके अलावा इस फोन में 6.35 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई थी। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर था। इसके अलावा इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए थे जिनमें से एक लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का था। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें