Realme Narzo 10A स्मार्टफोन को खरीदने का सुनहरा मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 12 Jun 2020 12:32 PM IST
सार

Realme Narzo 10A स्मार्टफोन की आज है फ्लैश सेलग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंटकीमत है 8,499 रुपये

विज्ञापन
Realme Narzo 10A flash sale today know price offers and specifications
Realme Narzo 10A - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी नारजो 10ए (Realme Narzo 10A) की आज (12 जून 2020) फ्लैश सेल है। ग्राहकों को इस सेल में रियलमी नारजो 10ए स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर के साथ कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी सरकार द्वारा तय किए गए नॉन-कंटेनमेंट जोन में होगी। तो आइए जानते हैं रियलमी नारजो 10ए की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से...

    Realme Narzo 10A की कीमत और ऑफर

    रियलमी Narzo 10A स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: WhatsApp में आ रहा है कमाल का फीचर, तारीख डालकर सर्च कर पाएंगे मैसेज

    Realme Narzo 10A की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Helio G70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Narzo 10A का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है और तीसरा लें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ एआई का भी सपोर्ट है।

    Realme Narzo 10A की बैटरी

    इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग है यानी इसकी मदद से आप दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकेंगे। फोन का वजन 195 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें