Apple ने लॉन्च किया 13 इंच का नया MacBook Pro, कीमत 1,22,990 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 May 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Apple 13-Inch MacBook Pro with Magic Keyboard launched at Rs 1,22,990, Know specifications
Apple 13-Inch MacBook Pro - फोटो : Apple

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने लॉकडाउन के बीच 13 इंच का नया मैकबुक प्रो लॉन्च किया है। एपल मैकबुक प्रो के अलावा मैजिक कीबोर्ड को भी बाजार में उतारा है। 13 इंच वाले नए मैकबुक में इंटेल के 10वें जेनरेशन का प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं कीमत और स्पेसिफिकेशन...

    सबसे पहले कीमत की बात करें तो 13 इंच वाले नए मैकबुक प्रो की कीमत भारत में 1,22,990 रुपये है, जबकि अमेरिका में इसकी कीमत $1,299 यानी करीब 98,300 रुपये है। नए मैकबुक प्रो की बिक्री जल्द ही शुरू होगी। नए मैकबुक प्रो में इंटेल का 10वें जेनरेशन का क्वॉडकोर प्रोसेसर है जिसकी अधिकतम स्पीड 4.1GHz है। दावा है कि इसकी स्पीड पुराने मैकबुक के मुकाबले 2.8 गुणा अधिक होगी। बता दें कि पुराने मैकबुक में डुअल कोर प्रोसेसर था।

    विज्ञापन

    डिस्प्ले की बात करें तो मैकबुक प्रो में 13 इंच की डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन को लेकर 6K तक का दावा है। इसमें 16 जीबी और 32 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा, जबकि 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके टॉप वेरियंट यानी 32 जीबी रैम वेरियंट में 4 टीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें थंडरबोल्ट 3, यूएसबी-सी पोर्ट और हेडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा इसमें टचआईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीकर की बात करें तो इसमें पुराने मैकबुक जैसा वाइड स्टीरियो स्पीकर है। इसमें मैजिक कीबोर्ड दिया गया है जो कि इससे पहले आए मैकबुक में था। नए मैकबुक में आप 4के वीडियो को भी एडिट कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें