Microsoft Surface Pro X, Surface Pro 7 और Surface Laptop 3 हुए लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 04 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Microsoft Surface Pro X, Surface Pro 7 and Surface Laptop 3 know price and specifications
microsoft - फोटो : ohmyfind / twitter

    दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने सबसे शानदार डिवाइस सरफेस प्रो एक्स, सरफेस प्रो 7 और सरफेस लैपटॉप 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट के तीनों डिवाइसेज में लेटेस्ट फीचर्स मिले हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले तीनों डिवाइस को ग्लोबल बाजार में पेश किया था।

    कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो एक्स की 98,999 रुपये, सरफेस प्रो 7 की 72,999 रुपये और लैपटॉप 3 की 98,999 रुपये शुरुआती कीमत रखी है। ग्राहक इन डिवाइस को आधिकारिक साइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, विजय सेल और रिलायंस डिजिटल रिटेल स्टोर से खरीद सकते है। हालांकि, अब तक इन तीनों लेटेस्ट डिवाइस की सेल की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने सरफेस प्रो एक्स में 13 इंच का पिक्सल सेंस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2880x1920 पिक्सल है। साथ ही इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Microsoft SQ1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 10 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिला है। वहीं, यह डिवाइस विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने सरफेस प्रो 7 को i3/4GB/128GB स्टोरेज, i5/8GB/128GB स्टोरेज, i5/8GB/256GB स्टोरेज और i7/16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। इसकी कीमत क्रमश: 72,999 रुपये, 88,999 रुपये, 1,16,999 रुपये और 1,41,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में 12.3 इंच का पिक्सल सेंस डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 2736 x 1824 पिक्सल है। इसके अलावा कंपनी ने इस डिवाइस के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। वहीं, यह डिवाइस लेटेस्ट विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    माइक्रोसॉफ्ट ने इस लैपटॉप को i5/8GB/128GB स्टोरेज और i9/8GB/128GB वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। इस लैपटॉप की कीमत क्रमश: 98,999 रुपये और 1,16,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को पहले वेरिएंट में 13.5 इंच और दूसरे वेरिएंट में 15 इंच का डिस्प्ले मिला है। इसके साथ ही दोनों वेरिएंट में कनेक्टिविटी के लिहाज से यूएसबी टाइप-ए, टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ और सरफेस कनेक्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, कंपनी ने इस लैपटॉप की बैटरी को लेकर दावा किया है कि यह यूजर्स को 11.5 घंटे का बैटरी बैकअप देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें