Jio Fiber ग्राहकों को बड़ा तोहफा, सिर्फ 101 रुपये में 20GB डाटा

रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड जियो फाइबर ग्राहकों के लिए नया डाटा वाउचर पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 101 रुपये है। जियो फाइबर के नए डाटा वाउचर प्लांस जियो की वेबसाइट और माय जियो एप्स पर देखे जा सकते हैं, हालांकि इन नए प्लांस को देखने को लिए ग्राहकों को लॉगिन करना होगा। इन प्लान में 20 जीबी से लेकर 2000GB या 2TB तक डाटा मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
जियो डाटा वाउचर के फायदे की बात करें तो यदि आपके मौजूदा जियो फाइबर प्लान का डाटा खत्म हो जाता है तो आप ये रिचार्ज करा सकते हैं। हालांकि इन वाउचर का नुकसान यह है कि बचा हुआ डाटा अगले महीने कैरी फॉरवर्ड नहीं होगा।

गैजेटएनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने जियो फाइबर के ग्राहकों के लिए छह डाटा वाउचर पेश किए हैं जिनकी कीमतें क्रमशः 101 रुपये, 251 रुपये, 501 रुपये, 1,001 रुपये, 2,001 रुपये और 4,001 रुपये है। इन वाउचर से आपके प्लान की वैधता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दरअसल इन प्लांस को उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जिनका डाटा जल्दी खत्म हो जाता है।