आकाश अंबानी: जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5G, पूरा देश इसका लाभ लेने के लिए तैयार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 28 Feb 2023 12:57 PM IST
सार

आकाश अंबानी ने जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च को दुनिया का सबसे बड़ा 5जी रोलआउट बताया। उन्होंने दावा किया कि 2023 तक रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सर्विस हर ताल्लुका, हर शहर और हर गांव में मिलने लगेगी।

विज्ञापन
jio chairman akash ambani says 5g will change complete lifestyle of indians in post budget webinar
जियो चेयरमैन आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि 5G टेक्नोलॉजी भारतीयों के जीवन जीने के अंदाज को बदलने की ताकत रखती है। अंबानी ने यह बात इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित एक ‘पोस्ट बजट वेबिनार’ में कही। उन्होंने कहा कि 2023 तक रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सर्विस हर ताल्लुका, हर शहर और हर गांव में मिलने लगेगी। बता दें कि मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वेबिनार का उद्घाटन किया।

    आकाश अंबानी ने जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च को दुनिया का सबसे बड़ा 5जी रोलआउट बताया। उन्होंने कहा कि मात्र 5 महीने के भीतर जियो ने लगभग 40 हजार टॉवर साइट्स पर 2.5 लाख 5G सेल्स लगा दिए हैं। रिलायंस जियो के इस बड़े इंफ्रा पर सवार कंपनी की सर्विस 277 शहरों में पहुंच गई है। आकाश अंबानी ने दावा किया कि 2023 तक रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सर्विस हर ताल्लुका, हर शहर और हर गांव में मिलने लगेगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi: आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा भारत, पीएम ने कहा- सभी तक पहुंचेगी डिजिटल क्रांति

    5जी टेक्नोलॉजी का विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और उसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा इस पर आकाश अंबानी ने काफी विस्तार से बात की। आकाश अंबानी ने कहा कि देश 5जी का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है और हेल्थ, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, गेमिंग से लेकर स्मार्टसिटी में 5जी का उपयोग किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    देश के 277 शहरों में उपलब्ध हुई Jio True 5G सर्विस

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अक्टूबर 2022 से देश में हाई-स्पीड 5जी सेवाएं देना शुरू किया है। अब तक कंपनी अपनी Jio True 5G को देशभर के 277 शहरों में उपलब्ध करा चुकि है। 5G सर्विस में यूजर्स को 3G और 4G के मुकाबले 20 गुना तेज गति से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें