PM Narendra Modi: आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा भारत, पीएम ने कहा- सभी तक पहुंचेगी डिजिटल क्रांति

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 28 Feb 2023 11:32 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करदाताओं के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कर प्रणाली को फेसलेस बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
India creating modern digital infrastructure for digital revolution said PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 28 फरवरी को कहा कि भारत एक आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि डिजिटल क्रांति का लाभ सभी तक पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यह बात 'अनलीशिंग द पोटेंशियल: ईज ऑफ लिविंग यूजिंग टेक्नोलॉजी' विषय पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए कही।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करदाताओं के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कर प्रणाली को फेसलेस बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ने ही वन नेशन वन राशन का आधार बनाया। वहीं इसकी मदद से ही JAM (जन धन योजना, आधार और मोबाइल नंबर) की त्रिमूर्ति ने गरीबों को लाभ देने में मदद मिली।

    विज्ञापन

    5G और एआई हैं कारगर तकनीक

    मोदी ने कहा कि 5जी और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी तकनीकों पर चर्चा की जा रही है और ये चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और कई अन्य क्षेत्रों को बदलने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने हितधारकों से आम आदमी के सामने आने वाली 10 समस्या क्षेत्रों की पहचान करने के लिए भी किया, जिन्हें एआई का उपयोग करके हल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एआई पर तेजी से हो रहा काम

    आर्टिफिशियल इंटीजेंस यानी एआई आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ओपन एआई के एआई चैटबॉट के बाद बड़ी टेक कंपनियों और यूजर्स के बीच भी इसकी मांग बढ़ रही है। वहीं एआई चैटबॉट को लोग पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, चैटबॉट्स खूब गलतियां भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया फर्म स्नैपचेट (Snapchat) ने भी अपना ChatGpt पर आधारित चैटबॉट माय एआई ( My AI) को लॉन्च कर दिया है। इस चैटबॉट को फिलहाल एक्सपेरिमेंटल चैटबॉट फीचर के रूप में पेश किया गया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें