सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर जियो दे रहा है 2,750 रुपये का कैशबैक और एक्स्ट्रा डाटा

रिलायंस जियो ने सैमसंग के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत जियो ने सैमसंग के साथ बंडल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में ग्राहकों को सैमसंग जे2 और जेे7-Duo की खरीद पर 2,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को अतिरिक्ट डाटा भी मिलेगा।
जियो कैशबैक एंड एडिशनल डाटा ऑफर-2018 के तहत कोई भी जियो ग्राहक अगर सैमसंग के J2 और J7-Duo मॉडल्स खरीदता है तो उसे कैशबैक और एडिशनल डाटा के फायदे मिलेंगे। यह ऑफर 30 सितंबर तक खरीदे गए सैमसंग के इन स्मार्टफोन पर उपलब्ध रहेगा।
जियो कैशबैक एंड एडिशनल डाटा ऑफर-2018 के तहत ग्राहक को 50 रुपये के 55 कैशबैक वाऊचर मिलेंगे यानि 2,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इन कूपन का इस्तेमाल अगले रिचार्ज में इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन दिक्कत यह है कि एक बार में सिर्फ एक ही वाऊचर का यूज हो सकेगा। इस ऑफर ेके तहत 198 रुपये या 299 रुपये का प्रीपेड प्लान लेना होगा।
साथ ही बता दें कि जियो कैशबैक एंड एडिशनल डाटा ऑफर-2018 में ग्राहकों को अतिरिक्त डाटा भी मिल रहा है। सैमसंग J7-Duo स्मार्टफोन खरीदने वालों को जियो निर्धारित डाटा से डबल डाटा देगा, वहीं सैमसंग J2 स्मार्टफोन के साथ 100 जीबी का फायदा होगा।