अब रिलायंस डिजिटल और मायजियो स्टोर से भी खरीदे जा सकेंगे मोटोरोला के फोन

लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला के स्मार्टफोन अब रिलायंस डिजिटल स्टोर और मायजियो स्टोर्स से भी खरीदे जा सकेंगे। रिलायंस जियो और लेनोवो के बीच इसके लिए पार्टनरशिप की घोषणा की है। हालांकि मोटोरोला के फोन 150 से भी ज्यादा रिलायंस और मायजियो स्टोर्स से मोटो हब के जरिए ही खरीदे जा सकेंगे। बता दें कि मोटो हब मोटोरोला का ऑफलाइन स्टोर है।
इस खास मौके पर मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया के रिजनल जेनरल मैनेजर बी.वी. मल्लिकार्जुन राव ने कहा, 'इस पार्टनरशिप का मकसद मोटोरोला के प्रोडक्ट्स को देशभर के ग्राहकों के पास आसानी से पहुंचाना है।'
इस पार्टनरशिप के तहत आर सिटी घाटकोपर मुंबई में पहला मोटो हब शुरू किया गया। इस दौरान मोटोरोला मोबिलिटी एंड लेनोवो एमबीजी एशिया पेसिफिक के कार्यकारी निदेशक शशांक शर्मा, रिलायंस डिजिटल के सीएमओ कौशल नेवरेकर और रिलायंस डिजिटल के बिजनेस-प्रोडक्टिविटी हेड प्रदीप भोसल मौजूद रहे।
बता दें कि इससे पहले हाल में ही मोटोरोला ने अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने के लिए संगीता मोबाइल्स के साथ पार्टनरशिप की है। वहीं मोटोरोला जल्द ही 7 राज्यों में संगीता मोबाइल्स स्टोर्स में अपना मोटो हब शुरू करने वाला है जिसमें आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। आपको याद दिलाते चलें कि 4 जून को भारत में मोटोरोला जी सीरीज के तहत 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसमें Moto G6 और G6 Play शामिल हैं।