यह वेबसाइट बता रही है कितना मिलना चाहिए दहेज, मेनका गांधी ने बैन की मांग की

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 31 May 2018 04:05 PM IST
Maneka Gandhi Seeks Action Against Dowry Calculator Website, writes Letter to IT minister
dowry calculator

    भारत में एक ओर जहां दहेज बंद करने की मुहिम चल रही है, वहीं दूसरी ओर एक ऐसी वेबसाइट सामने आई है जो दहेज का रेट बता रही है। दहेज कैलकुलेट करने वाली यह वेबसाइट बता रही है कि किसी लड़के को कितना दहेज मिलना चाहिए। हालांकि यह वेबसाइट कई सालों पहले लॉन्च हुई थी लेकिन अभी अचानक से चर्चा में आई है।

    वहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस वेबसाइट को बैन करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है किwww.dowrycalculator.comनाम की वेबसाइट को बंद करना चाहिए और इसे चलाने वालों के खिलाप कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

    वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस वेबसाइट को लेकर पीएमओ से शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि यह काफी शर्मनाक है कि भारत में ऐसी वेबसाइट चल रही हैं। इसे तुरंत बंद होना चाहिए और इसके खिलाफ एक्शन भी लेना चाहिए।

    बता दें कि www.dowrycalculator.com नाम की यह वेबसाइट उम्र, जाति, रोजगार और कमाई के आधार पर दहेज के बारे में बता रही है। यह वेबसाइट बेरोजगारों की कीमत 15 लाख रुपये तक लगा रही है। यह वेबसाइट में केवल ब्राह्मण, कायस्थ, भूमिहर, बनिया, रेड्डी, नायर, क्षत्रिय जैसे 17 जातियों के युवाओं के दहेज के बारे में बता रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें