Jio ने फिर एयरटेल और VI को पछाड़ा, एक महीने में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, ट्राई ने जारी किए आंकड़े

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 29 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

वोडाफोन-आइडिया को इस अवधि में 29.9 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में रिलायंस जियो ने एयरटेल को भी पछाड़ दिया है।

विज्ञापन
Jio beats Airtel and VI Adds 3 Million in april according to TRAI
TRAI - फोटो : Social media

    विस्तार

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने अप्रैल 2023 महीने के लिए ब्रॉडबैंड और टेलीफोन ग्राहकों के आंकड़े जारी किए। ग्राहकों की संख्या में रिलायंस जियो और एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, दोनों कंपनियों ने एक महीने में ही 35 लाख नए ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन-आइडिया को नुकसान हुआ। वोडाफोन-आइडिया ने इस अवधि में 29.9 लाख ग्राहक जोड़े। वहीं सबसे ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में रिलायंस जियो ने एयरटेल को भी पछाड़ दिया है।

    जियो ने जोड़े इतने नए ग्राहक

    भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल महीने में 33 लाख नए ग्राहक जोड़कर दूरसंचार इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि एयरटेल ने इसी अवधि में केवल 1.8 लाख ग्राहक जोड़े। ट्राई की लिस्ट के अनुसार, रिलायंस जियो का 441.92 मिलियन, भारती एयरटेल ता 244.37 मिलियन, वोडाफोन आइडिया का 123.58 मिलियन, बीएसएनएल का 25.26 मिलियन और एट्रिया कन्वर्जेंस का 2.14 मिलियन यूजर बेस है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया को सबसे ज्यादा नुकसान

    ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, वोडाफोन को भारी यूजर्स नुकसान हुआ है और एयरटेल के मध्यम लाभ के साथ अप्रैल के अंत में भारत का मोबाइल यूज बेस 0.07 प्रतिशत या 0.79 मिलियन गिरकर लगभग 1.143 बिलियन हो गया। समग्र वायरलेस टेलीडेंसिटी भी मार्च में 82.46 प्रतिशत से मामूली गिरावट के साथ अप्रैल में 82.34 प्रतिशत पर आ गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़ी

    ट्राई के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 850.94 मिलियन हो गई, जिसमें महीने के दौरान कुल 0.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल के अंत में टॉप पांच सर्विस प्रोवाइडर की मार्केट में हिस्सेदारी 98.39 प्रतिशत थी।

    वायरलाइन सेगमेंट में, अप्रैल 2023 में कुल ग्राहकों में 0.97 मिलियन या 3.44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिलायंस जियो ने 0.3 मिलियन लैंडलाइन यूजर्स जोड़े, जिससे उसका लैंडलाइन यूजर बेस बढ़कर 9.41 मिलियन हो गया और भारती एयरटेल ने 0.1 मिलियन यूजर्स जोड़े, जिससे उसका लैंडलाइन यूजर बेस लगभग 7.25 मिलियन बढ़ा है। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, सरकार के स्वामित्व वाली बीएसएनएल ने लगभग 94,492 वायरलाइन यूजर्स खोए हैं, जिससे उसका यूजर बेस घटकर 7.01 मिलियन रह गया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें