स्नैपड्रैगन के सबसे नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 29 Jun 2023 04:26 PM IST
सार

Redmi Note 12R में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
Redmi Note 12R launched with Snapdragon 4 Gen 2 Soc know price specifications
Redmi Note 12R - फोटो : Redmi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने नए किफायती फोन Redmi Note 12R को लॉन्च कर दिया है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    रेडमी नोट 12 आर को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, स्काई फैंटेसी और टाइम ब्लू में आता है। इसके 4GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 युआन (लगभग 11,300 रुपये), 6GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1099 युआन (लगभग 12,400 रुपये) और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,000 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,699 युआन (लगभग 19,200 रुपये) है।

    विज्ञापन

    रेडमी नोट 12 आर में 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में Android 13 आधारित MIUI 14 मिलता है। कंपनी का कहना है कि Redmi Note 12R दुनिया का पहला फोन है, जिसे Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें