Jio-Airtel: एक रिचार्ज में 4 लोगों का होगा काम, हर महीने बचाएं हजारों रुपये, जानिए जियो-एयरटेल के फैमिली प्लान

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 06 Apr 2026 03:54 PM IST
सार

Jio-Airtel Family Recharge Plans:

अगर घर के हर सदस्य के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराना आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है, तो अब राहत मिल सकती है। जियो और एयरटेल के पोस्टपेड फैमिली प्लान्स के जरिए एक ही बिल में पूरे परिवार को डेटा, कॉलिंग और OTT का फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन
jio airtel family postpaid plans save money unlimited data calling
जियो-एयरटेल के फैमिली प्लान - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज के समय में घर के हर सदस्य के पास स्मार्टफोन है और हर महीने अलग-अलग रिचार्ज कराने में 1500 से 2000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इसके बावजूद डेटा जल्दी खत्म हो जाता है और बार-बार रिचार्ज की जरूरत पड़ती है। इस परेशानी का समाधान अब टेलीकॉम कंपनियों के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में मिल रहा है, जहां एक ही बिल में पूरा परिवार कनेक्टेड रह सकता है।

    Reliance Jio का JioPlus फैमिली प्लान

    यहां हम आपको जियो के JioPlus फैमिली प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो का JioPlus पोस्टपेड फैमिली प्लान 449 रुपये से शुरू होता है। इस प्लान में मेन सिम को 75GB डेटा मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।

    विज्ञापन

    इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें आप 3 अतिरिक्त सिम जोड़ सकते हैं, जिनके लिए प्रति सिम 150 रुपये देने होंगे। इस तरह 4 लोगों का परिवार सिर्फ 899 रुपये में कनेक्टेड रह सकता है, यानी प्रति व्यक्ति खर्च लगभग 225 रुपये बैठता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डेटा शेयरिंग की सुविधा होने से कोई भी सदस्य जरूरत के हिसाब से ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा JioTrue 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा का वेलकम ऑफर भी मिलता है। यूजर्स को एक ही बिल में पेमेंट करने की सुविधा मिलती है और जियो के एप्स जैसे सिनेमा, टीवी और क्लाउड का एक्सेस भी दिया जाता है।

    Bharti Airtel के पोस्टपेड फैमिली प्लान

    एयरटेल भी फैमिली यूजर्स के लिए मजबूत विकल्प पेश करता है। कंपनी का 699 रुपये का प्लान दो कनेक्शन (1+1) के साथ आता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 4G/5G डेटा और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में Amazon Prime और Jio Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी शामिल होता है।

    यह भी पढ़ें: अब पूरे महीने की मिलेगी वैलिडिटी और AI का फ्री सब्सक्रिप्शन, जानें जियो का नया प्लान

    बड़े परिवार के लिए एयरटेल 1199 रुपये और 1399 रुपये वाले प्लान ऑफर करता है, जिनमें 4 कनेक्शन (1+3) तक जोड़े जा सकते हैं। इन प्लान्स में कुल 190GB से 240GB तक डेटा शेयरिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ डेटा रोलओवर, एक सिंगल बिल और Xstream Play Premium जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं।

    अलग रिचार्ज बनाम फैमिली प्लान: कितनी होगी बचत?

    अगर 4 लोग अलग-अलग प्रीपेड प्लान लेते हैं, तो हर महीने करीब 1600 से 2000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। वहीं, जियो का फैमिली प्लान 899 रुपये और एयरटेल का प्लान 1199 रुपये से शुरू हो जाता है।

    इस हिसाब से हर महीने 700 से 1000 रुपये तक की बचत संभव है। साथ ही ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।

    क्यों है फैमिली प्लान स्मार्ट विकल्प?

    अगर आपके घर में 3 से 4 मोबाइल यूजर्स हैं, तो अलग-अलग रिचार्ज कराने की बजाय फैमिली प्लान चुनना ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है। इससे न सिर्फ खर्च कम होता है, बल्कि पूरा परिवार एक ही नेटवर्क पर आसानी से कनेक्टेड रहता है। आज के समय में स्मार्ट तरीके से खर्च मैनेज करना जरूरी है और ऐसे प्लान्स इसमें बड़ी मदद कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें