बदल गया रिचार्ज का तरीका: अब पूरे महीने की मिलेगी वैलिडिटी और AI का फ्री सब्सक्रिप्शन, जानें जियो का नया प्लान
Jio new calendar month recharge plan:
रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को तोहफा देते हुए का नया किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 28 दिन के बजाय पूरे कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। खास बात यह है कि जियो ने इसमें डेटा और कॉलिंग के साथ- साथ एआई और क्लाउड स्टोरेज जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए हैं। जानिए इसके बारे में विस्तार से...

Jio free Google Gemini Pro subscription:
जियो का नया 339 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो वैल्यू-फॉर-मनी चाहते हैं। इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी यूएसपी कैलेंडर मंथ वैलिडिटी है। साथ ही, कंपनी इस प्लान के साथ गूगल जेमिनी प्रो का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 5TB (5000GB) क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है, जो इसे बाजार का सबसे अनोखा प्लान बनाता है।
Jio calendar month validity recharge: इस प्लान के फीचर्स और बड़े फायदे

कैलेंडर मंथ वैलिडिटी का क्या मतलब है?
ज्यादातर रिचार्ज प्लान 28 दिनों के होते हैं, जिससे साल में 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, लेकिन जियो के इस ₹339 वाले प्लान में कैलेंडर मंथ वैलिडिटी मिलती है। यानी अगर आप 1 तारीख को रिचार्ज करते हैं, तो अगला रिचार्ज अगली 1 तारीख को ही होगा, चाहे महीना 30 दिन का हो या 31 दिन का। इससे बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म हो जाती है।
डेटा और कॉलिंग का भरपूर फायदा
- डेटा: रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा के साथ डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps रह जाती है।
- कॉलिंग: देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- एसएमएस: हर दिन 100 फ्री मैसेज।
- टॉकटाइम: इस प्लान में 14.95 रुपये का टॉकटाइम बैलेंस भी अतिरिक्त मिलता है।
जियो ने इसे अपने 349 रुपये वाले पॉपुलर प्लान के विकल्प के तौर पर उतारा है। दोनों में मुख्य अंतर ये हैं:
339 रुपये वाला प्लान: पूरे महीने की वैलिडिटी और सस्ता दाम। यह सामान्य यूजर्स के लिए बेस्ट है।
349 रुपये वाला प्लान: इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है लेकिन अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस मिलता है। भारी इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह बेहतर है।
डिजिटल फायदे भी शामिल
- एआई एक्सेस: इसमें यूजर्स को गूगल जेमिनी प्रो का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन पूरी तरह मुफ्त मिलेगा।
- क्लाउड स्टोरेज:साथ ही जियोएआई क्लाउड के जरिए 5000GB (5TB) तक का डेटा स्टोरेज फ्री मिलेगा।
- एंटरटेनमेंट: जियोटीवी और अन्य जियो एप्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा, यानी की रिचार्ज एक और फायदे अनेक।