घर में LPG हो गया खत्म तो घबराएं नहीं: गैस-इंडक्शन के बिना भी इन 3 किचन एप्लायंस में बना सकते हैं खाना
LPG and Induction Alternative:
देश में LPG की कमी के बीच लोग इंडक्शन पर निर्भर हो रहे हैं। लेकिन अगर गैस और इंडक्शन दोनों न हों, तब भी आप खाना पका सकते हैं। जानिए रसोई के उन उपकरणों के बारे में जो मुश्किल वक्त में बड़ा सहारा बन सकते हैं।

आजकल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच बाजार में इंडक्शन और इंफ्रारेड स्टोव की मांग बहुत बढ़ गई है। जिनके पास पहले से इंडक्शन है, उन्होंने उनका उपयोग बढ़ा दिया है और बाकी लोग नया खरीद रहे हैं। हालांकि, लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि उनके किचन में रखे कुछ उपकरण भी कुकिंग में बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। इनमें माइक्रोवेव, एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक केतली शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं इन उपकरणों की मदद से आप कुकिंग को कैसे आसान बना सकते हैं।

बड़े काम का है माइक्रोवेव ओवन
माइक्रोवेव ओवन को ज्यादातर लोग सिर्फ खाना गर्म करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। असल में, इसमें मौजूद अलग-अलग मोड की मदद से पूरी कुकिंग की जा सकती है। आप इसमें केक, पिज्जा और बिस्किट जैसे आइटम आसानी से बेक कर सकते हैं।

एयर फ्रायर भी कम करेगा गैस की किल्लत
हेल्थ कॉन्सियस लोग एयर फ्रायर में हेल्दी कुकिंग करना पसंद करते हैं। इसमें आप बिना तेल के कई तरह के खाने पका सकते है। इसमें समोसे, पनीर टिक्का जैसे स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। गैस की कमी में यह एक बढ़िया बैकअप ऑप्शन बन सकता है।
- Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: कौन है असली फ्लैगशिप किंग; कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसने मारी बाजी?
- Tech Layoffs: एक झटके में चली गई 16 साल की नौकरी, लिंक्डइन पर ग्रुप मैनेजर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
- WhatsApp: क्या आपको भी व्हाट्सएप से रोज सुबह मिलता है ये मैसेज? जानिए आखिर क्या है इसका मतलब
- BSNL: बीएसएनएल ने लॉन्च किया सिल्वर जुबली प्लान, मात्र 225 रुपये में रोज 2.5GB डेटा, वैलिडिटी भी है जबरदस्त