सस्ते टैरिफ का दौर खत्म, बढ़ने वाली हैं डाटा-कॉलिंग प्लान की कीमतें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 09 Oct 2018 11:09 AM IST
Jio, Airtel and vodafone may increase tariff plan price, Your Mobile Bill May Increase
Airtel, Jio, Vodafone and Idea

    पिछले दो साल से टेलीकॉम बाजार में एक टैरिफ वॉर चल रहा था जो अब खत्म होने के कगार पर है। इस टैरिफ वॉर के दौरान तमाम टेलीकॉम कंपनियों ने एक के बाद एक कई ऑफर्स पेश किए लेकिन पिछले कुछ महीनों से बाजार में सन्नाटा छाया हुआ और यह इस बात का संकेत है कि एक लंबी चुप्पी के बाद डाटा प्लान और टैरिफ प्लान की कीमतों में बृद्धि होने वाली है।

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री एग्जिक्युटिव्स का मानना है कि अगले दो महीनों में टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा होगा और इसी के साथ पिछले दो सालों से चला आ रहा टैरिफ वॉर खत्म हो जाएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कीमत बढ़ाने के मामले में रिलायंस जियो की बड़ी भूमिका होगी, क्योंकि जियो के कारण की कीमतों में कमी भी हुई हैं।

    सितंबर 2016 से ही बाजार में कदम रखने के साथ ही जियो ने सस्ते और फ्री प्लान से उथल-पुथल मचा रखा है। जियो के टैरिफ प्लान की कीमत कम होने के कारण अन्य कंपनियों को भी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए सस्ते प्लान पेश करने पड़े। कई कंपनियों तो इस टैरिफ वॉर में तबाह भी हो गईं।

    जानकारों का मानना है कि फिलहाल बाजार में जियो के अलावा एयरटेल और वोडाफोन ही दो बड़ी कंपनियां बची हैं। ऐसे में टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने का माहौल बन रहा है, हालांकि अभी तक जियो, वोडाफोन, आइडिया या फिर जियो ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनियां मासिक प्लान की कीमतों में भारी इजाफा कर सकती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें