क्या जियो सच में 6 महीने के लिए फ्री में दे रहा है 25GB डाटा?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Jio offers: Get free 25GB Data and unlimited calling, Truth of this viral message
jio fake offer

    रिलायंस जियो को ऑफर्स के लिए जाना जाता है। आए दिन जियो अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर देती है। कुछ दिन पहले ही दूसरी सालगिरह के मौके पर कंपनी ने अपने ग्राहकों को फ्री में डाटा दिया था, वहीं अब सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा जिसमें दावा किया जा रहा है कि जियो अपने सभी ग्राहकों को 25 जीबी फ्री डाटा दे रही है और इस ऑफर की वैधता 31 दिसंबर 2018 तक ही है। तो आइए जानते हैं इस मैसेज की सच्चाई।

    jio fake offer
    jio fake offer

    क्या है 25 जीबी फ्री डाटा वाले मैसेज की सच्चाई?

    जियो के नाम पर आए दिन धोखाधड़ी की खबरें सामने आती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि कृपया इस ऑफर को आज ही रात को 12 बजे तक एक्टिवेट करें। इस ऑफर के तहत आपको 25 जीबी फ्री डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस ऑफर की वैधता 6 महीने की है। साथ ही यह भी लिखा है कि यह ऑफर सिर्फ जियो के प्राइम मेंबर और एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए है।

    विज्ञापन

    यह मैसेज हमारे पास ही कहीं से आया तो हमने इसकी पड़ताल की जिसमें यह एक फर्जी मैसेज निकला। गौर करने वाली बात यह है कि इस मैसेज में जो लिंक दिया गया है, वह भी फर्जी है। उस लिंक पर क्लिक करने पर मैसेज मिल रहा है कि यह यूआरएल अभी उपलब्ध नहीं है और जियो ने भी ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है तो यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो आप उसे डिलीट कर दें, क्योंकि यह पूरी तरह से फर्जी मैसेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें