Jio, Airtel और Vodafone-Idea के ये हैं बेस्ट प्रीपेड प्लान, रोज मिलेगा 2GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 27 Apr 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
jio airtel and vodafone idea best prepaid plans offers 2 gb data daily know about it
jio, airtel, vodafone-idea - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के दौरान अगर आपका रिचार्ज पैक खत्म हो गया है और आप किफायती कीमत में अच्छे प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के कुछ खास प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको रोज 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आप इन प्लांस के साथ मुफ्त अमेजन प्राइम जैसे प्रीमियम एप्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में...

    एयरटेल का 298 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    विज्ञापन

    एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी अमेजन प्राइम और एयरटेल एक्सट्रीम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिलायंस जियो का 249 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को 1,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स मुफ्त में प्रीमियम एप्स इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जी5 और वोडाफोन प्ले की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें