Airtel का शानदार ऑफर, ब्रॉडबैंड प्लान पर मिलेगा 15 फीसदी तक का डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Apr 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Airtel bumper offer users get free installations and 15 percent discount on broadband plans know about it
AIRtel - फोटो : social media

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर पेश करती आई है। इस कड़ी में अब कंपनी ने एक और खास ऑफर पेश किया है, जिसमें उपभोक्ताओं को मुफ्त में इंस्टॉलेशन की सेवा और लॉन्ग-टर्म ब्रॉडबैंड प्लान पर 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट एयरटेल एक्सट्रीम ब्रॉडबैंड प्लान पर दिया जाएगा। इसमें 799 रुपये से लेकर 3,999 रुपये तक के प्लान शामिल हैं।

    Airtel का नया ऑफर

    एयरटेल के सभी प्लान एक महीने, तीन महीने और सालभर की समय सीमा के साथ आते हैं। इनमें से कम-से-कम तीन महीने की अवधि वाले ब्रॉडबैंड प्लान को लॉन्ग-टर्म प्लान कहा जाता है। कंपनी इन्हीं पर 15 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। आपको बता दें कि यह एक लिमिटेड ऑफर है, जो कभी भी खत्म हो सकता है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Work From Home: घर से काम करने के लिए बेस्ट हैं ये ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

    एयरटेल का 799 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में 150 जीबी डाटा एक जीबीपीएस की स्पीड से मिला है। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल का 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में 300 जीबी डाटा 200 एमबीपीएस की स्पीड से मिला है। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें