मार्क जुकरबर्ग ने लॉकडाउन के दौरान बढ़ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चलन को लेकर दिया बड़ा बयान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
facebook ceo mark zuckerberg comment on the rise of video conferencing app during lockdown
mark zuckerberg

    लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। इस दौरान लोगों ने घर से बिजनेस मीटिंग करने से लेकर ऑनलाइन क्लास लेने तक के लिए जूम और हाउसपार्टी जैसे एप्स का जमकार इस्तेमाल किया है। इस ही बीच दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भी अपने यूजर्स के लिए मैसेंजर में रूम फीचर जारी किया है। इसके जरिए अब एक बार में 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक इंटरव्यू के दौरान मैसेंजर रूम और वीडियो कॉलिंग पर बड़ा बयान दिया है।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का चलन

    फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने द वर्ज को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोबाइल एप का चलन अस्थाई है। लॉकडाउन के हटते ही इसका चलन तेजी से कम हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा है कि जब तक लॉकडाउन चलेगा, तब तक इसका ट्रेंड बना रहेगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Work From Home: घर से काम करने के लिए बेस्ट हैं ये ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा हाई-स्पीड डाटा

    फेसबुक मैसेंजर रूम

    फेसबुक ने हाल ही में मैसेंजर में रूम फीचर जारी किया था, जिसके बाद फेसबुक मैसेंजर से एक साथ अधिकतम 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि मैसेंजर रूम वीडियो कॉलिंग में कोई भी सिर्फ एक इनवाइट लिंक के जरिए शामिल हो सकता है, भले ही वह फेसबुक ना इस्तेमाल करता हो। मैसेंजर रूम में भी जूम की तरह फीचर्स दिए गए हैं। फेसबुक मैसेंजर रूम में आग्युमेंट रियलिटी (AR) इफेक्ट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा क्रियेटर के पास इस बात का विकल्प होगा कि वह रूम को किसे दिखाना और ज्वाइन करवाना चाहता है। इसके बाद वह किसी कोई भी किसी भी वक्त रूम से रिमूव कर सकेगा। अब रूम बनाने की बात करें तो जिस तरह आप फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप बनाते हैं, उसी तरह आप रूम भी बना सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जूम एप लगे आरोप

    जूम एप पर लोगों की निजता में दखल और उनके डाटा चुराने के आरोप लगे हैं और कई देश की सरकारों ने इसके उपयोग ना करने की अपील की है। ऐसे में फेसबुक जिसके पास अधिक व्यापक दर्शकों तक पहुंचने की क्षमता है, वो अपने पहुंच का इस्तेमाल करना चाहती है। उसने अपने दो मैसेजिंग ऐप मैसेंजर और व्हाट्सएप का उपयोग देखा है, जिसमें 700 मिलियन से अधिक लोग हर दिन आवाज या वीडियो कॉल करते हैं। इसी को देखते हुए फेसबुक ने भी अपने वीडियो सेवा में नई सुविधाएं और खासियतों को देने का फैसला किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें