कोरोना काल में दोनों हाथों से दान कर रहीं जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी, चार महीने में दान किए 30 हजार करोड़

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Dec 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Jeff Bezos Ex Wife MacKenzie Gives Away Over 4 Billion dollar for charity in just 4 Months
MacKenzie Scott - फोटो : social media

    दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट कोरोना काल में दोनों हाथों से दान कर रही हैं। मैकेंजी स्कॉट ने महज चार महीने में 30,100 हजार करोड़ रुपये का दान कर दिया है। यदि आपको लगता है कि उन्होंने बहुत दान कर दिया है तो थोड़ा ठहरिए, उन्होंने अपनी टीम से बची हुई संपत्ति दान करने के लिए तरीके ढूंढ़ने को कहा है।

    मैकेंजी स्कॉट ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि कोरोना के कारण अमेरिका में हालात काफी नाजुक हैं और वो ऐसे में उन लोगों की मदद करना चाहती हैं, जो रोजगार छूटने की वजह से आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए मैंने बीते चार महीनों में अमेरिका के सभी 50 राज्यों के 384 संगठनों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये का दान दिया है। ये संगठन फूड बैंक, आकस्मिक राहत कोष और दूसरे मददगार कामों से जुड़े हैं।

    विज्ञापन

    दुनिया की 18वीं सबसे अमीर शख्सियत हैं मैकेंजी

    एक रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी धनराशि दान करने के बावजूद भी मैकेंजी की कुल संपत्ति इस साल 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4.46 लाख करोड़ रुपये हो गई है। बीते साल हुए तलाक के बाद जेफ बेजोस से उन्हें करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये मिले थे, जिसके बाद वह दुनिया की 18वीं सबसे अमीर शख्स बन गई थीं। उन्होंने पिछले साल भी सात हजार करोड़ रुपये दान में दिए थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें