इंस्टेंट लोन देकर फंसा रहे चाइनीज Apps, चुकाने में देरी होने पर करते हैं न्यूड वीडियो कॉल की मांग

अगस्त 2020 में Moneed नाम एक एप ने 350 मिलियन से अधिक भारतीय यूजर्स का डाटा लीक कर दिया था जिसमें बैंक अकाउंट और कॉन्टेक्ट लिस्ट समेत कई निजी डाटा शामिल थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Moneed एक चाइनीज फाइनेंशियल एप है जो कि लोन देता है। मोनीड (Moneed) एप से कोई भी फटाफट लोन ले सकता है। लोन के लिए शर्त यह है कि आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए और आपकी उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इन चाइनीज एप्स से लोन के बाद जो स्थिति बन रही है वह हैरानी करने वाली है और चिंताजनक भी है। लोन वापस ना करने पर ये एप धमकी दे रहे हैं और न्यूड होकर वीडियो कॉल करने की मांग कर रहे हैं।
पैसे वापस करने में देरी करने पर फोटो वायरल करने की धमकी

नेशनल हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये चाइनीज एप लोन फटाफट दे दे रहे हैं, लेकिन पैसे वापस करने में देरी होने पर ये एप आपके फोन में मौजूद फोटो, मैसेज आदि को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। केरल के अजित नाम के एक शख्स ने SnapIt नाम के एप से 35,000 रुपये का लोन महज छह दिनों के लिए लिया था। उन्होंने ब्याज के साथ 47,000 रुपये का भुगतान भी कर दिया है, लेकिन जब पैसे देने में सिर्फ एक दिन की देरी हुई थी तब SnapIt के एप प्रतिनिधि ने अजित के फोन की फोटो और मैसेज को उनके सभी दोस्तों को भेज दिया था। इसके अलावा एप के प्रतिनिधि ने अजित को फोन करके धमकियां भी दी है। SnapIt एप की ओर से पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी दी गई थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल गूगल प्ले-स्टोर पर क्विक और इंस्टैंट लोन देने वाले एप्स की संख्या 500 से अधिक है। इन एप्स ने कोरोना काल में लोगों की मजबूरियों का खूब फायदा उठाया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से अधिकतर एप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड भी नहीं है। ऐसे में ये लोन देने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं। सीधे शब्दों में कहें तो गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद क्विक लोन देने वाले सभी चाइनीज एप्स गैर-कानूनी रूप से काम कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है इनमें से प्रत्येक एप को कम-से-कम 10 लाख बार डाउनलोड किया गया है।
पैसे वापस करने में देरी पर न्यूड वीडियो कॉलिंग की मांग
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Udhaar Loan नाम के एप के एक प्रतिनिधि ने समय पर लोन का पैसा वापस ना करने पर तमिलनाडु की एक लड़की को न्यूड होकर वीडियो कॉल करने की मांग की थी। दुःख की बात यह है कि उस लड़की ने इसी साल नवंबर में आत्महत्या कर ली है।
इन चाइनीज एप्स से भूलकर भी ना लें लोन
- Bubble Loan
- Liquid Cash
- Cash Bee
- Rupee Factory
- Paisa Loan
- SnapIt Loan
- In Need
- Rupee Plus
- Pan Loan
- Cash Port
- Wow Paisa
- Gold Bowl
- Ok Cash
- Udhaar Loan
- Go Cash
- FlashCash
- Cash Pot
- One Hope
- Bily Cash
- Momo
- CashBus
- Timely Cash
- Y Cash
- Kissht
- Robo Cash
- Fast Rupee
- Cash Mama
- Loan Time
- Moneed
- चाइनीज टेलीकॉम कंपनियों पर जल्द हो सकती है सर्जिकल स्ट्राइक
- UV लाइट के साथ केंट आरओ ने भारत में लॉन्च किया नया एयर प्यूरीफायर, 400 है सीडीआर
- Vodafone Idea के इन दो सस्ते प्लान के हैं बड़े फायदे, शुरुआती कीमत 39 रुपये
- Telegram Apps: Telegram दुनिया के कई इलाकों में दो घंटे तक रहा ठप, एक सप्ताह में तीसरा बड़ा आउटेज