itel-वोडाफोन का हुआ करार, फ्री में मिलेगा 900 रुपये का फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Aug 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
itel Mobile and Vodafone join hands to give jio phone competition with free feature phone
itel Mobile and Vodafone join hands to give free phone

    जियो फोन के बुकिंग के ठीक एक दिन बाद वोडाफोन और आईटेल ने पार्टनरशिप कर ली है। इसके तहत आईटेल के फीचर फोन खरीदने पर वोडाफोन यूजर्स को 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि भारत में आईटेल के फीचर फोन की शुरुआती कीमत 800 रुपये है। यानी फोन आपको फ्री में मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः सावधान! फेसबुक मैसेंजर के जरिए भेजा रहा है वायरस

    Vodafone
    Vodafone

    सबसे पहले आपको आईटेल का फोन खरीदना होगा और उसके बाद 100 रुपये या इसके ज्यादा का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद आपको 50 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। यह कैशबैक आपको अगले 18 महीनों तक मिलता रहेगा। यानी कुल मिलाकर 900 रुपये आपको टॉकटाइम के रूप में मिलेंगे।

    ये भी पढ़ेंः  अब आसानी से बुक हो रहा है जियो फोन, ये है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    itel Mobile and Vodafone join hands to give free phone
    itel Mobile and Vodafone join hands to give free phone

    ​itel मोबाइल ने वोडाफोन इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत वोडाफोन यूजर्स को आईटेल के सभी स्मार्टफोन पर 900 रुपये का कैशबैक मिलेग। यह ऑफर आज यानी 25 अगस्त से शुरू हो गया है जो कि 31 अक्टूबर तक रहेगा यानी इस अवधि में खरीदे गए फोन पर कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें