iPhone 8 में हो सकती है 512GB तक की स्टोरेज, इस दिन होगा लॉन्च
विज्ञापन

एप्पल के अपकमिंग स्मार्टफोन आईफोन 8 को लेकर रोज नई-नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इसी बीच नई लीक के मुताबिक iPhone 8 3 स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च होगा। फोन में आईफोन 7 की तरह ही 3 जीबी रैम होगी, जबकि फोन 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी के स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा।
येे भी पढ़ेंः जियो फोन बुक करने से पहले जान लें सारी शर्तें, नहीं है आधार की जरूरत
आईफोन 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में फोन की कीमत और लॉन्चिंग तारीख का भी खुलास हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो 12 सितंबर को iPhone 8 लॉन्च हो सकता है। वहीं फोन की कीमत $999-$1200 यानी करीब 63,990 रुपये से लेकर 76,866 रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा अभी तक सामने आईं लीक्स के मुताबिक फोन में फेशियल रिकॉग्निशन, मैग्नेटिक इंडक्शन के साथ वायरलेस चार्जिंग (चार्जिंग प्लग को फोन के पास ले जाने पर केबल फोन में खुद ही प्लग्ड हो जाएगा), बेजललेस डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन