अब आसानी से बुक हो रहा है जियो फोन, ये है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

जियो फोन की बुकिंग जैसे ही 24 अगस्त की शाम शुरू हुई तो पहले वेबसाइट क्रैश हो गई। उसके बाद कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि साइट खुलने के बाद भी फोन की बुकिंग का ऑप्शन नहीं आ रहा है। यही हालत माय जियो ऐप की भी थी। वहीं अब फोन की बुकिंग आसानी से हो रही है।
ये भी पढ़ेंः पहली बार रिलायंस ने रिलीज किए जियो फोन के सभी फीचर्स
क्या है फोन बुकिंग का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका ?

इसके लिए jio.com पर जाएं। वहां आपकोBOOK NOWका ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने पर आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद नीचे आपकोSUBMITपर क्लिक करना होगा। उसके बाद इलाके का पिन कोड डालें और अगर एक से ज्यादा फोन बुक करना चाहते हैं तो राइट साइड में दिख रहे + बटन पर क्लिक करें।
एक बार में कर सकते हैं 80 फोन की बुकिंग

अब जितना फोन लेना है उतनी बार + पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर, एरिया पिन कोड डालें। हालांकि आप एक मोबाइल नंबर से 5 फोन बुक कर सकतें हैं, जबकि अलग-अलग मोबाइल नंबर से अधिकतम 80 फोन (5 फोन/मोबाइल नंबर) बुक कर सकते हैं। नीचे आपको बुकिंग के पैसे भी दिखेंगे।
अबPROCEEDपर क्लिक करें। उसके बाद आपको एक फोन के लिए 500 रुपये पे करने का विकल्प मिलेगा। अब आप चाहें तो डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, जियो मनी, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग जैसे तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंटच के बाद आपके पास बुकिंग का कन्फर्मेशन आ जाएगा।