IPL 2025: क्रिकेट मैदान पर क्या करता है यह रोबोट डॉग, नाम है चंपक, पांड्या ने किया स्वागत
इंटरैक्टिव मूवमेंट करता है, जैसे कूदना, दौड़ना और सामने के पैरों से दिल बनाना इस तकनीक के माध्यम से चंपक न सिर्फ मनोरंजन बढ़ा रहा है बल्कि स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम भी है। इस रोबोट डॉग का नाम "चंपक" ऑनलाइन वोटिंग के जरिए तय किया गया।

विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में इस बार जहां क्रिकेट के रोमांच ने सभी को बांधे रखा है, वहीं एक नई तकनीकी पहल ने भी सबका ध्यान खींचा है। यह है एक चार पैरों वाला रोबोट डॉग, जिसका नाम रखा गया है "चंपक"। पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में ऐसा रोबोट देखने को मिला है जो न सिर्फ चलता-फिरता है, बल्कि मैच के प्रसारण और इंटरएक्शन को भी एक नया आयाम दे रहा है।
चंपक को खासतौर पर IPL ब्रॉडकास्ट टीम के लिए तैयार किया गया है ताकि दर्शकों को मैच देखने का एक नया और अनोखा अनुभव मिल सके। इसमें लगे कैमरे मैदान का डॉग्स-आई व्यू प्रदान करते हैं, जिससे दर्शकों को खेल की एक नई और जमीनी नजरिया मिलता है।
इसके अलावा यह रोबोट मैच और खिलाड़ियों के डेटा को रीयल-टाइम में रिकॉर्ड करता है। मौसम और मैदान की स्थिति की जानकारी भी जुटाता है। इंटरैक्टिव मूवमेंट करता है, जैसे कूदना, दौड़ना और सामने के पैरों से दिल बनाना इस तकनीक के माध्यम से चंपक न सिर्फ मनोरंजन बढ़ा रहा है बल्कि स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम भी है। इस रोबोट डॉग का नाम "चंपक" ऑनलाइन वोटिंग के जरिए तय किया गया। यह नाम मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पात्र चंपकलाल गड़ा से प्रेरित है, जिसे फैंस ने बड़े उत्साह से चुना।