Edits: इंस्टाग्राम ने रील के लिए लॉन्च किया स्पेशल एप, कर सकेंगे सुपरफाइन एडिटिंग
यह नया एप क्रिएटर्स को प्रोजेक्ट आइडियाज को ऑर्गेनाइज करने, वीडियो शूट और एडिट करने और कंटेंट से जुड़ी इनसाइट्स देखने की सुविधा देता है। Edits एप में बैकग्राउंड रिप्लेसमेंट, ऑटोमैटिक कैप्शनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स शामिल हैं, जो तस्वीरों को वीडियो में बदलने में सक्षम हैं।

विस्तार
Instagram ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Edits को लॉन्च कर दिया है। Edits, वीडियो के लिए एक स्पेशल एप है जिसका मुकाबला TikTok से होगा। Edits में कई सारे एडवांस एडिटिंग टूल भी दिए गए हैं। Edits एप से आप वीडियो शूट भी कर सकेंगे। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
यह नया एप क्रिएटर्स को प्रोजेक्ट आइडियाज को ऑर्गेनाइज करने, वीडियो शूट और एडिट करने और कंटेंट से जुड़ी इनसाइट्स देखने की सुविधा देता है। Edits एप में बैकग्राउंड रिप्लेसमेंट, ऑटोमैटिक कैप्शनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स शामिल हैं, जो तस्वीरों को वीडियो में बदलने में सक्षम हैं।
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने जनवरी में एक Reel के जरिए इस एप की घोषणा करते हुए कहा, “दुनिया में इस समय बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन चाहे कुछ भी हो, हमारा काम है कि हम आपके लिए सबसे बेहतरीन और क्रिएटिव टूल्स बनाएं। सिर्फ इंस्टाग्राम के लिए नहीं, बल्कि उन सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए जहां आप वीडियो बनाते हैं।”
- LOVE YOU: भारत ने किया कमाल, AI से बनी दुनिया की पहली रिलीज को तैयार, मूवी में हैं 12 गाने
- Trai: अब ऐसे करें जियो, एयरटेल और वीआई के खिलाफ शिकायत, लॉन्च हुआ नया पोर्टल
- TRAI Data: देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या 115 करोड़ के पार, VI ने गंवाए 13 लाख ग्राहक
- Earth Day 2025: गूगल ने अर्थ डे पर बनाया शानदार डूडल, इस साल है जलवायु परिवर्तन थीम