Google: Chrome को खरीदने के लिए तैयार है ओपनएआई, चीफ ने कहा- हम तैयार हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Apr 2025 12:46 PM IST
सार

पिछले साल एक न्यायाधीश ने पाया था कि Google के पास ऑनलाइन सर्च और उससे जुड़े विज्ञापन पर एकाधिकार है, हालांकि Google ने Chrome को बेचने की कोई पेशकश नहीं की है और वह इस फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
OpenAI would buy Google Chrome says ChatGPT chief details in hindi
Google Chrome - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अमेरिका के वॉशिंगटन में Google के खिलाफ चल रहे एंटीट्रस्ट ट्रायल के दौरान एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब OpenAI के चैटजीपीटी प्रमुख प्रोडक्ट अधिकारी, निक टरली ने कहा कि अगर प्रतिस्पर्धा बहाल करने के लिए Google को अपने लोकप्रिय वेब ब्राउजर Chrome को बेचना पड़ा, तो OpenAI उसमें दिलचस्पी लेगा।

    यह बयान उस समय आया जब अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) Google की ऑनलाइन सर्च में मोनोपॉली खत्म करने के लिए बड़े कदम उठाने की मांग कर रहा है। पिछले साल एक न्यायाधीश ने पाया था कि Google के पास ऑनलाइन सर्च और उससे जुड़े विज्ञापन पर एकाधिकार है, हालांकि Google ने Chrome को बेचने की कोई पेशकश नहीं की है और वह इस फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहा है।

    विज्ञापन

    यह ट्रायल जनरेटिव AI की दौड़ की झलक भी दिखाता है, जहां बड़ी टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स तेजी से अपने AI एप्स को बेहतर बनाकर अधिक यूजर्स हासिल करना चाहती हैं। DOJ का कहना है कि Google की सर्च मोनोपॉली उसे AI के क्षेत्र में भी अनुचित लाभ दे सकती है। वहीं Google का तर्क है कि Meta और Microsoft जैसी कंपनियों के कारण जनरेटिव AI में प्रतिस्पर्धा मौजूद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें