आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप पर कर सकेंगे Messenger Room का इस्तेमाल, जानें पूरा तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 26 May 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
iphone whatsapp beta users now use messenger room feature know full steps in hindi
व्हाट्सएप - फोटो : पिक्साबे

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने इस महीने की शुरुआत में घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए मैसेंजर रूम को लॉन्च किया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही इस लेटेस्ट फीचर को आईओएस व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.20.52.6 पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब व्हाट्सएप ने अपने आधिकारिक FAQ पेज पर मैसेंजर रूम की प्रक्रिया की जानकारी साझा की है, जिसका इस्तेमाल केवल आईफोन यूजर्स ही कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस...

    इसे भी पढ़ें: Motorola Edge+ स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

    ऐसे करें वीडियो कॉल

    सबसे पहले अपना व्हाट्सएप ओपन करें और कॉल टैब में जाएं। यहां आपको व्यक्तिगत चैट और ग्रुप चैट का ऑप्शन मिलेगा। इनमें से आपको अपनी सुविधानुसार किसी एक विकल्प को चुनना होगा। किसी एक ऑप्शन के चुनने के बाद आपको क्रिएट रूम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप जिन यूजर्स के साथ वीडियो कॉलिंग करना चाहते हैं, उन्हें लिंक सेंड करें। अब आप आसानी से व्हाट्सएप पर मैसेंजर रूम फीचर के जरिए वीडियो कॉलिेंग कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    मैसेंजर रूम की चल रही है टेस्टिंग

    आपको बता दें कि फेसबुक के लेटेस्ट फीचर मैसेंजर रूम की बीटा वर्जन पर टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द ही इस फीचर को आम आईओएस और एंड्रॉयड व्हाट्सएप यूजर्स के लिए पेश करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Realme X3 SuperZoom आज ग्लोबल मार्केट में लेगा एंट्री, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की एप की मांग बढ़ी

    कोरोना वायरस की वजह से लगभग सभी देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों से ऑफिस का काम कर रहे हैं। इस ही दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप की मांग भी तेजी से बढ़ी है। यूजर्स ऑनलाइन क्लास लेने से लेकर बिजनेस मीटिंग तक के लिए गूगल मीट जैसे वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग एप का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, फेसबुक ने गूगल मीट और जूम जैसे एप्स को कड़ी टक्कर देने के लिए मैसेंजर रूम को उतारा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें