Motorola Edge+ स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
Motorola Edge+ की आज है पहली सेलग्राहकों को 7,500 रुपये का मिलेगा डिस्काउंटमोटोरोला एज प्लस 108 मेगापिक्सल कैमरा से है लैस

विस्तार
मोटोरोला (Motorola) के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एज प्लस (Motorola Edge+) की आज पहली सेल है। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही की जाएगी। तो आइए जानते हैं मोटोरोला एज प्लस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से...
Motorola Edge+ स्मार्टफोन की कीमत
मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Smoky Sangria और Thunder Grey कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें: Realme X3 SuperZoom आज ग्लोबल मार्केट में लेगा एंट्री, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
Motorola Edge+ स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर
मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इस सेल में ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 7,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकेगा।
Motorola Edge+ स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 865 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Motorola Edge+ स्मार्टफोन का कैमरा
यूजर्स को इस स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और Time-of-Flight सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: Google ने TikTok की रेटिंग सुधारने के लिए डिलीट कर दिए 50 लाख रिव्यू!
Motorola Edge+ स्मार्टफोन की बैटरी
मोटोरोला एज प्लस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट TurboPower वायर चार्जिंग, 18 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 5 वॉट वायरलेस रिवर्स पावर शेयरिंग से लैस है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4जी LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए हैं।