Made in India: आईफोन बनाने वाली कंपनी Foxconn ने बेंगलुरु में खरीदी 303 करोड़ रुपये की जमीन
ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज फॉक्सकॉन (Foxconn) ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में जमीन का एक बड़ा हिस्सा खरीदा है। प्रमुख एपल सप्लायर ने फॉक्सकॉन ने अपनी फाइलिंग में कहा है कि वह चीन से बाहर अपने प्रोडक्शन पर ध्यान दे रहा है।

विस्तार
ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज फॉक्सकॉन (Foxconn) ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में जमीन का एक बड़ा हिस्सा खरीदा है। प्रमुख एपल सप्लायर ने फॉक्सकॉन ने अपनी फाइलिंग में कहा है कि वह चीन से बाहर अपने प्रोडक्शन पर ध्यान दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फॉक्सकॉन दुनिया का सबसे बड़ा अनुबंध इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता है और यह Apple iPhones का एक प्रमुख असेंबलर भी है।
इस वक्त एपल और फॉक्सकॉन चीन से बाहर निकालने के प्रयास में हैं। चीन के बाद इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है और यह धीरे-धीरे मैन्यूफैक्चरिंग हब भी बन रहा है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक बयान में कंपनी ने कहा है कि बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास देवनहल्ली में 1.2 मिलियन वर्ग मीटर (13 मिलियन वर्ग फुट) जमीन का अधिग्रहण किया गया है।
इस जमीन के लिए 37 मिलियन डॉलर यानी करीब 303 करोड़ 73 लाख 63 हजार 300 रुपये की रकम अदा की गई है। Foxconn जल्द ही वियतनाम में भी 4,80,000 स्क्वायर मीटर जमीन का अधिग्रहण करने जा रहा है।
इसी साल मार्च में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा था कि एपल राज्य में एक नए प्लांट का निर्माण करेगा जिससे करीब 100,000 नौकरियां पैदा होंगी। ब्लूमबर्ग न्यूज ने भी मार्च में बताया था कि फॉक्सकॉन कर्नाटक में एक नए कारखाने में 700 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है।
फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू ने हाल ही में बेंगलुरु का दौरा किया था। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट की थी। Foxconn भारत में Apple के हैंडसेट का निर्माण साल 2019 से कर रहा है। फॉक्सकॉन के अलावा भारत में Wistron और Pegatron भी भारत में एपल की डिवाइस का निर्माण करते हैं।
- iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max के साथ मिलेगी बड़ी डिस्प्ले, डिस्प्ले एनालिस्ट ने किया दावा
- WhatsApp पर फ्रॉड कॉल या मैसेज का लगा सकेंगे पता, जल्द मिलेगा Truecaller का सपोर्ट
- Realme C55 Rainforest कलर वेरियंट की पहली सेल आज, इस सस्ते फोन में मिलता है आईफोन 14 जैसा फीचर
- Chat GPT और एआई टूल्स के जरिये बदल जाएगी आपकी दुनियां, जानें कैसे सीख सकते हैं ये जादू