Realme C55 Rainforest कलर वेरियंट की पहली सेल आज, इस सस्ते फोन में मिलता है आईफोन 14 जैसा फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2023 12:05 PM IST
सार

Realme C55 की खासियतों की बात करें तो इसमें आईफोन 14 सीरीज के डायनेमिक आईलैंड की तरह ही मिनी कैप्सूल दिया गया है। Realme C55 को लॉन्चिंग के बाद पहली सेल में महज 5 घंटे के अंदर एक लाख लोगों ने खरीदा था।

विज्ञापन
Realme C55 Rainforest Color sale today in India Price And Specifications
Rrealme C55 Rainforest - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रियलमी ने पिछले हफ्ते ही अपनी 5वीं एनिवर्सरी के मौके पर Realme C55 के नए कलर वेरियंट रेनफॉरेस्ट को पेश किया है। पहले यह फोन सनशॉवर और रेनी नाइट कलर में उपलब्ध था। आज यानी 9 मई को Realme C55 के इस नए कलर वेरियंट की पहली सेल है। फोन को आज दोपहर 12 बजे से रियलमी की साइट, फ्लिपकार्ट और अन्य स्टोर से होगी। Realme C55 की खासियतों की बात करें तो इसमें आईफोन 14 सीरीज के डायनेमिक आईलैंड की तरह ही मिनी कैप्सूल दिया गया है। Realme C55 को लॉन्चिंग के बाद पहली सेल में महज 5 घंटे के अंदर एक लाख लोगों ने खरीदा था।

    Realme C55 के नए वेरियंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Realme C55 तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    Realme C55 को भारत में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें (1080X2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि फोन को इंडोनेशिया में 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें