iOS 18: आ रहा अब तक का सबसे बड़ा फीचर, वीडियो क्रिएटर्स हो जाएंगे खुश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Sep 2024 12:48 PM IST
सार

नए अपडेट के बाद यूजर्स आईफोन में भी वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज कर सकेंगे और दोबारा रिकॉर्डिंग शुरू कर सकेंगे। यह फीचर वैसे तो बहुत ही आम है और एंड्रॉयड में लंबे समय से है, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

विज्ञापन
iOS 18 Update Adds the Ability to Pause Live Video Recordings on iPhone
iphone 16 camera button - फोटो : Apple

    विस्तार

    एंड्रॉयड में कई ऐसे फीचर्स हैं जो बड़े काम के हैं और उनका इंतजार आईफोन वाले लंबे समय से कर रहे हैं। इनमें एक प्रमुख फीचर वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज करना है। आईफोन में रिकॉर्डिंग के दौरान वीडियो को पॉज नहीं किया जा सकता है, लेकिन जल्द ही यह संभव होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक iOS 18 के अपडेट में वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज करने का फीचर देखा गया है।

    Apple ने हाल ही में iPhone 16 और कुछ पुराने मॉडल के लिए iOS 18 अपडेट का एलान किया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स आईफोन में भी वीडियो रिकॉर्डिंग को पॉज कर सकेंगे और दोबारा रिकॉर्डिंग शुरू कर सकेंगे। यह फीचर वैसे तो बहुत ही आम है और एंड्रॉयड में लंबे समय से है, लेकिन आईफोन यूजर्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

    विज्ञापन

    Apple के मुताबिक iOS 18 RC अपडेट को iPhone 16 की लॉन्चिंग के ठीक बाद रोलआउट किया गया। नए अपडेट में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान कैमरा व्यूफाइंडर में पॉज का ऑप्शन नजर आएगा। नए अपडेट के बाद किसी रिकॉर्डिंग को पॉज और रिकॉर्ड किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें