BSNL 5G: युद्ध स्तर पर चल रही है 5G की टेस्टिंग, दूरसंचार विभाग ने की पुष्टि
BSNL पहले से ही 5G का परीक्षण कर रहा है। यह परीक्षण BSNL और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (C-DoT) द्वारा किया जा रहा है। C-DoT वही संस्था है जो 4G के लिए नेटवर्क कोर भी प्रदान कर रही है।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अब BSNL 5G की तैयारी कर रहा है। भले ही अभी देश के करोड़ों ग्राहकों के BSNL 4G का इंतजार है लेकिन 5G की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इसकी पुष्टि खुद दूरसंचार विभाग ने की है। विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि भारत का 5G के लिए तैयारी! C-DOT और BSNL मिलकर इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं। बता दें कि इस साल के अंत तक देश में 1 लाख 4G टावर लगवाने का लक्ष्य है।
BSNL पहले से ही 5G का परीक्षण कर रहा है। यह परीक्षण BSNL और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (C-DoT) द्वारा किया जा रहा है। C-DoT वही संस्था है जो 4G के लिए नेटवर्क कोर भी प्रदान कर रही है।
यह कोर 4G और 5G दोनों के लिए इस्तेमाल हो सकता है, जिसके लिए केवल न्यूनतम अपग्रेड की आवश्यकता होगी। यही BSNL और C-DoT परीक्षण कर रहे हैं। यह दिलचस्प होगा यदि हमें IMC (इंडिया मोबाइल कांग्रेस) 2024 के दौरान BSNL से 5G का कोई प्रदर्शन देखने को मिले।
- फायदे की बात: अब सस्ते में ले सकेंगे क्लाउड स्टोरेज, गूगल नए प्लान पर कर रहा काम
- Aadhaar Card Update: फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए अब सिर्फ 4 दिन, बाद में देने होंगे पैसे
- iPhone 16 Series: तस्वीरों में देखें नए आईफोन, जानें भारतीय कीमत और सभी फीचर्स
- iPhone 16: कई पुराने आईफोन हुए सस्ते, कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती, देखें लिस्ट