iPhone 16 Series: तस्वीरों में देखें नए आईफोन, जानें भारतीय कीमत और सभी फीचर्स

Apple ने अपने मेगा इवेंट में iPhone 16 series को लॉन्च किया है जिसके तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max फोन लॉन्च किए गए हैं। इवेंट में Apple Watch Series 10 और Watch Ultra 2 को भी पेश किया गया है। आइए तस्वीरों में देखते हैं नए आईफोन...

सबसे पहले बात iPhone 16 और iPhone 16 Plus की करते हैं। इन दोनों फोन की डिजाइन में बदलाव किया गया है। रियर पैनल के कैमरे की डिजाइन बदली गई है। अब रियर पैनल के लेंस ऊपर और नीचे की ओर हैं जो कि पहले एक दूसरे के विपरित थे।सबसे पहले बात iPhone 16 और iPhone 16 Plus की करते हैं। इन दोनों फोन की डिजाइन में बदलाव किया गया है। रियर पैनल के कैमरे की डिजाइन बदली गई है। अब रियर पैनल के लेंस ऊपर और नीचे की ओर हैं जो कि पहले एक दूसरे के विपरित थे।

आईफोन 16 और प्लस के साथ एक्शन बटन दिया गया है जो कि पिछले साल iPhone 15 Pro के साथ दिया गया था। इन दोनों रेगुलर मॉडल में आपको A18 बायोनिक चिपसेट मिलेगा। दोनों फोन को अल्ट्रामरीन, टील, ब्लैक, ग्रीन, पिंक, ब्लू, व्हाइट, पर्पल और येलो कलर में खरीदा जा सकेगा।